फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी अकाउंटेंसी रीटेस्ट के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी; कल दोपहर इतने बजे तक का समय

Fri, 23 May 2025 07:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2025: एनटीए ने सीयूईटी यूजी अकाउंटेंसी पेपर के रीटेस्ट के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
CUET UG 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट अकाउंटेंसी पेपर रीटेस्ट के लिए संशोधित परीक्षा पैटर्न के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब अकाउंटेंसी रीटेस्ट में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. पर 24 मई (दोपहर 1 बजे) तक अपनी सहमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के पास दो विकल्प

एनटीए ने अभ्यर्थियों को या तो सीयूईटी यूजी अकाउंटेंसी पेपर में शामिल होने या परीक्षा के अपने अंक बरकरार रखने का अवसर दिया है, जो 13 से 16 मई के बीच आयोजित की गई थी।

एनटीए के नोटिस में कहा गया है, "यदि निर्धारित समय के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो 13 से 16 मई तक आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम स्कोर माना जाएगा।"
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव

एनटीए ने अकाउंटेंसी पेपर के लिए परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है। संशोधित पैटर्न के अनुसार, छात्रों को यूनिट 5 या वैकल्पिक यूनिट में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा। अकाउंटेंसी पेपर के लिए संशोधित परीक्षा पैटर्न 22 मई से लागू किया जा रहा है।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है , जो 26 मई से 3 जून तक कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

जो छात्र पहले ही अकाउंटेंसी पेपर के लिए उपस्थित हो चुके हैं, उनके लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को पुन: परीक्षा का अवसर दिया गया है। हालांकि, परीक्षण एजेंसी द्वारा पेपर के लिए संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा की जानी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें