फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG: एनटीए 1000 छात्रों के लिए 19 जुलाई को फिर से कराएगा सीयूईटी-यूजी की परीक्षा, यहां पढ़े ताजा अपडेट

Mon, 15 Jul 2024 07:44 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET-UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी के 1000 अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को फिर से परीक्षा का आयोजन कराएगी। परिणाम जारी होने को लेकर एनटीए ने कोई जानकारी सांझा नहीं की है।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी के 1000 अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को फिर से परीक्षा कराएगी। हालांकि परिणाम कब जारी होंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून 2024 तक अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के साथ-साथ 7-9 जुलाई (शाम 05:00 बजे से पहले) के बीच rescuetug@nta.ac.in पर भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। इन शिकायतों के आधार पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पुनः परीक्षा कराई जाएगी।

एनटीए सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों द्वारा न चुनी गई भाषा में प्रश्नपत्रों का वितरण फिर से परीक्षा कराने की एक वजह है और करीब 1000 उम्मीदवार छह राज्यों में फैले हुए हैं। कुछ शिकायतों में गलत प्रश्नपत्र वितरित होने के कारण समय की हानि शामिल है।
विज्ञापन


एनटीए जिन 1,000 सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा करा रहा है, उनमें से 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल के हैं और ये एनईईटी-यूजी प्रश्नपत्र के कथित लीक के लिए भी जांच के दायरे में है।

एनटीए ने 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी 2024 की अनंतिम आंसर-की जारी की थी और एलान किया था कि यदि परीक्षा को लेकर छात्रों की ओर से उठाई गई शिकायत सही पाई जाती है तो वह 15 से 19 जुलाई के बीच फिर से परीक्षा कराएगी।

अनंतिम आंसर-की जारी हुए दो हफ्ते से अधिक हो गया और अभी तक अंतिम आंसर-की जारी नहीं की गई है। सीयूईटी-यूजी परिणामों में देरी ऐसे समय में हुई है जब नीट और नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें