उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीयूईटी यूजी परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषणा की तारीख के बाद 90 दिनों तक फाइल में रहेगा। उम्मीदवारों को सीयूईटी स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा, क्योंकि यह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विश्वविद्यालय एनटीए सीयूईटी स्कोर को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वयं की मेरिट सूची प्रकाशित करेंगे।
CUET UG 2023 अंतिम चरण में 36,242 उम्मीदवार रहे शामिल
इस साल करीब 14 लाख छात्रों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, जबकि पंजीयन तो लगभग 16 लाख छात्रों ने करवाया था। वहीं, करीब 13 लाख उम्मीदवार स्नातक दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी में शामिल हुए हैं। इनमें 21 जून से 23 जून के बीच आयोजित परीक्षा के अंतिम चरण में कुल 36,242 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।