CUET UG 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 का आखिरी चरण का समापन शुक्रवार, 23 जून को होगा। जो आवेदक उम्मीदवार शुक्रवार, 23 जून को परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना CUET UG एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एनटीए ने अंतिम चरण के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए सीयूईटी यूजी सिटी सूचना पर्ची 2023 पहले ही जारी कर दी थी। CUET UG 2023 परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में होगी।