CUET UG 2023 Exam 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
सीयूईटी 2023 यूजी 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की संख्या और उनके विषय विकल्पों के आधार पर कई दिनों में तीन पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2022 Exam 11 लाख छात्र हुए थे शामिल
पिछले साल, NTA ने 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच छह चरणों में CUET UG 2022 परीक्षा आयोजित की, जो देश भर के 259 शहरों में 489 केंद्रों पर विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए पहली सामान्य प्रवेश परीक्षा थी। परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी और लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से लगभग 10 से 11 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने सितंबर 2022 में कहा कि उम्मीदवारों ने 90 विश्वविद्यालयों में विषयों के 54,555 अद्वितीय संयोजनों के लिए आवेदन किया है। प्रश्न पत्रों की कुल संख्या 2,219 थी और प्रश्नों की संख्या 50,476 थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 मई 2023 से सीबीटी (कंप्यूटर आधारित मोड) में पूरे भारत और भारत के बाहर 24 शहरों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET (UG)2023 आयोजित करेगी।