फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022 Dates Out: सीयूईटी यूजी 2022 की तारीखों का एलान, 15 जुलाई से होगी परीक्षा

Fri, 24 Jun 2022 03:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022 Dates Announced: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीयूईटी देश भर के 554 शहरों और विदेश में 13 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
CUET UG 2022 Dates Announced - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA Announced CUET UG 2022 Dates: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बुधवार, 22 जून को बड़ी घोषणा में सीयूईटी यूजी की तारीखों का एलान कर दिया।

विज्ञापन

प्रोफेसर कुमार ने ट्वीट कर बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट (CUET UG)-2022 का आयोजन 15 जुलाई से किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीयूईटी देश भर के 554 शहरों और विदेश में 13 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

CUET UG 2022: 9.50 लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि अब तक 9,50,804 उम्मीदवारों ने 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और और 18 निजी विश्वविद्यालय हैं। कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में सीयूईटी यूजी का आयोजन 15, 16, 19, 20 जुलाई और 04, 05, 06, 07, 08 और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में और अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in देखते रहें। 

विज्ञापन

दो दिन आवेदन का विशेष मौका, जल्दी करें

यह पहली बार है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा पूरे भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली में यूजी पाठ्यक्रम के लिए यह एकमात्र परीक्षा है, इसलिए उम्मीदवारों की मांग पर एक बार फिर से पंजीकरण का मौका दिया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया 23 जून से फिर से शुरू होगी और 24 जून को समाप्त होगी।  इसके अलावा, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे 24 जून को 11:50 बजे तक अपने आवेदन फार्म में सुधार कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें