जल्द जारी होगी सीयूईटी-पीजी परीक्षा के लिए अधिसूचना
इस परीक्षा का आयोजन कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर है। पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो एनटीए सीयूईटी-पीजी परीक्षा की अधिसूचना दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी करेगा। अधिसूचना में परीक्षा तिथियां, आवेदन पत्र विवरण और सूचना विवरणिका और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल होगा।
CUET PG 2025 Exam Date: सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा तिथि
उम्मीद है कि दिसंबर के चौथे सप्ताह से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में कई दिनों और शिफ्टों में आयोजित होने की उम्मीद है। सीयूईटी-पीजी परीक्षा NTA द्वारा सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 157 मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी:
- सामान्य पाठ्यक्रम: एमएससी, एमए, एमटेक, एमसीए, एमकॉम, एमएफए
- व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रम: बीएड, एमएड, एमबीए, एलएलबी, एलएलएम
CUET PG 2025: सीयूईटी-पीजी के लिए संभावित महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सीयूईटी-पीजी परीक्षा के आयोजनों की अपेक्षित तिथियां तालिका देख सकते हैं:
| कार्यक्रम |
संभावित तिथियां |
| परीक्षा अधिसूचना |
दिसंबर 2024 का पहला सप्ताह |
| आवेदन पत्र प्रारंभ तिथि |
दिसंबर 2025 का चौथा सप्ताह |
| आवेदन पत्र समाप्ति प्रारंभ |
फरवरी 2025 का दूसरा सप्ताह |
| आवेदन फॉर्म सुधार विंडो |
फरवरी 2025 का तीसरा सप्ताह |
| एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि |
मार्च 2025 का पहला सप्ताह |
| एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख |
मार्च 2025 का पहला सप्ताह |
| परीक्षा तिथियां |
मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह से मार्च 2025 के चौथे सप्ताह तक |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
अप्रैल 2025 का दूसरा सप्ताह |
| परिणाम तिथि |
अप्रैल 2025 का तीसरा सप्ताह |
सीयूईटी पीजी पात्रता मानदंड
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक डिग्री/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या 2025 में अंतिम परीक्षा पास करेंगे, वे CUET (PG) 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पात्रता मानदंड से संबंधित सटीक जानकारी अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्राप्त हो सकेगी।