फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG Exam Date 2025: जारी होने जा रही सीयूईटी-पीजी के लिए अधिसूचना? यहां जानें इस परीक्षा की संभावित तारीख

Sat, 30 Nov 2024 03:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2025 Exam Date: सीयूईटी-पीजी परीक्षा की अधिसूचना बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। संभावना है कि इस परीक्षा के लिए दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। विस्तृत विवरण नीचे जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
CUET PG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2025 Notification: केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा ऑफर किए जाने वाले पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी-पीजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। देश में बड़ी संख्या में छात्र सीयूईटी-पीजी परीक्षा की तैयारी करते हैं। सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना (CUET PG 2025 Notification) जल्द जारी होने वाली है।

विज्ञापन

जल्द जारी होगी सीयूईटी-पीजी परीक्षा के लिए अधिसूचना

इस परीक्षा का आयोजन कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर है। पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो एनटीए सीयूईटी-पीजी परीक्षा की अधिसूचना दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी करेगा। अधिसूचना में परीक्षा तिथियां, आवेदन पत्र विवरण और सूचना विवरणिका और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल होगा।

CUET PG 2025 Exam Date: सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा तिथि

उम्मीद है कि दिसंबर के चौथे सप्ताह से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में कई दिनों और शिफ्टों में आयोजित होने की उम्मीद है। सीयूईटी-पीजी परीक्षा NTA द्वारा सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 157 मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी:
  • सामान्य पाठ्यक्रम: एमएससी, एमए, एमटेक, एमसीए, एमकॉम, एमएफए 
  • व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रम: बीएड, एमएड, एमबीए, एलएलबी, एलएलएम

CUET PG 2025: सीयूईटी-पीजी के लिए संभावित महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सीयूईटी-पीजी परीक्षा के आयोजनों की अपेक्षित तिथियां तालिका देख सकते हैं:
कार्यक्रम संभावित तिथियां
परीक्षा अधिसूचना दिसंबर 2024 का पहला सप्ताह
आवेदन पत्र प्रारंभ तिथि दिसंबर 2025 का चौथा सप्ताह
आवेदन पत्र समाप्ति प्रारंभ फरवरी 2025 का दूसरा सप्ताह
आवेदन फॉर्म सुधार विंडो फरवरी 2025 का तीसरा सप्ताह
एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि मार्च 2025 का पहला सप्ताह
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख मार्च 2025 का पहला सप्ताह
परीक्षा तिथियां मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह से मार्च 2025 के चौथे सप्ताह तक
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि अप्रैल 2025 का दूसरा सप्ताह
परिणाम तिथि अप्रैल 2025 का तीसरा सप्ताह

 

विज्ञापन

सीयूईटी पीजी पात्रता मानदंड

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक डिग्री/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या 2025 में अंतिम परीक्षा पास करेंगे, वे CUET (PG) 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पात्रता मानदंड से संबंधित सटीक जानकारी अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्राप्त हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें