157 विषयों के लिए होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
जरूरी दस्तावेज
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। इनमें एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी (प्रिंटआउट) और एक वैलिड ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र शामिल है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक साधारण पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन भी साथ रखना चाहिए। यदि लागू हो, तो पीडब्ल्यूडी (PWD) सर्टिफिकेट और उससे संबंधित अन्य दस्तावेज भी ले जाने होंगे।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड) भरें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।