जरूरी तारीख
सीयूईटी पीजी परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को शुरू हो चुकी है। आवेदन और शुल्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) निर्धारित की गई है। आवेदन सुधार विंडो 18 से 20 जनवरी 2026 तक खुलेगी। वहीं, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और उत्तर कुंजी से जुड़ी तारीखें बाद में अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। परीक्षा मार्च 2026 में होने की संभावना है।
ये भी पढ़े: Digital Classrooms: फरीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय होंगे डिजिटल, कक्षाओं में लगेंगे स्मार्ट बोर्ड
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
-
आवेदन के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
-
अब "Apply Now" या "Registration" लिंक पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
-
अपने व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
-
जिस केंद्रीय या सहभागी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना है, उसका कोर्स/विषय चुनें।
-
सभी विवरण सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
-
क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से शुल्क जमा करें।
-
फॉर्म सबमिट के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।