किन तारीखों पर होगी परीक्षा?
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए की पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक चली। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का अवसर देते हुए 28 से 30 जनवरी तक करेक्शन विंडो खोली गई। परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा 90 मिनट की 44 शिफ्टों में प्रतिदिन 2-3 सत्रों में कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों की संख्या और विषय
इस वर्ष 157 विषयों के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। उम्मीदवारों को अधिकतम चार परीक्षा पत्र/विषयों का चयन करने की अनुमति दी गई थी, जैसा कि पिछले वर्षों में भी प्रावधान रहा है।
कब जारी होगा शहर सूचना पर्ची?
सीयूटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए अधिकांश प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी) माध्यम में होंगे। हालांकि, 41 भाषा प्रश्नपत्र संबंधित भाषा में आयोजित किए जाएंगे। एमटेक/उच्च विज्ञान के प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होंगे, जबकि आचार्य पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र संस्कृत में होंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन त्रिभाषी (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) होंगे। हिंदू अध्ययन के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से लगभग दस दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।