फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम से पहले जारी हुई अहम एडवाइजरी, इन नियमों का रखें ध्यान

Thu, 05 Mar 2026 07:41 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2026 Exam Day Guidelines: सीयूईटी पीजी परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा 27 मार्च तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने एडवाइजरी जारी कर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जानकारी जांचने, जरूरी दस्तावेज साथ लाने, समय से पहले केंद्र पहुंचने और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2026: देशभर के केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पीजी दाखिले के लिए आयोजित होने वाली पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) की परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कराई जा रही है और 27 मार्च तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें रिपोर्टिंग टाइम, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़ी अहम जानकारी दी गई है।

एडमिट कार्ड की जानकारी ध्यान से चेक करें

एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइम, विषय और परीक्षा केंद्र का पता शामिल है।

एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के समय का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र जाकर लोकेशन देख लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए खास सलाह

दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र का पहले निरीक्षण कर लें। यदि वहां किसी तरह की सुलभता से जुड़ी समस्या हो तो तुरंत एनटीए को सूचित करें।
 

बिना आधार वाले उम्मीदवारों को जल्दी पहुंचना होगा

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान आधार के बजाय किसी अन्य पहचान माध्यम का उपयोग किया था, उन्हें सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

ऐसे उम्मीदवारों को गेट बंद होने से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचकर अतिरिक्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और पहचान सत्यापन किया जाएगा।

परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:
  • सीयूईटी पीजी 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड (ए4 पेपर पर साफ प्रिंट)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल फोटो पहचान पत्र

स्वीकृत पहचान पत्रों में शामिल हैं:
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड या ई-आधार
  • राशन कार्ड
  • आधार नामांकन संख्या (फोटो सहित)

एनटीए ने साफ कहा है कि मोबाइल में रखी डिजिटल कॉपी, स्कैन कॉपी या फोटोस्टेट पहचान पत्र मान्य नहीं होंगे।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र इन वस्तुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेगा।

हालांकि डायबिटीज से पीड़ित उम्मीदवारों को कुछ राहत दी गई है। वे शुगर टैबलेट, केला, सेब या संतरा और पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस देखें...

सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा

एनटीए ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी निगरानी होगी और नकल रोकने के लिए सिग्नल जैमर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर आधारित परीक्षा से पहले इंटरफेस समझें

चूंकि परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को पहले से डिजिटल टेस्ट इंटरफेस को समझ लेने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहा विषय और माध्यम एडमिट कार्ड से मेल खाता हो। एनटीए ने साफ कहा है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें