CUET PG Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
157 विषयों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2026 की शेष कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अब 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित की जाएंगी। यह प्रवेश परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है और इस बार 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है या एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी समस्या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी दर्ज करा सकते हैं।