परीक्षा तिथि और समय
एनटीए ने 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक CUET PG परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें कुल 43 शिफ्ट होंगी और लगभग 4 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी—पहली पाली सुबह 9:00 से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:00 बजे, और तीसरी पाली शाम 4:00 से 5:30 बजे तक होगी।
परीक्षा प्रारूप और आवेदन संख्या
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जा रही है। इसमें 157 विषयों के लिए परीक्षाएं ली जाएंगी। इस वर्ष, परीक्षा के लिए 4,12,024 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके CUET PG 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर (exam.nta.ac.in/CUET-PG) जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "CUET PG 2025 डाउनलोड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट आइकन पर क्लिक करें।
- आपका CUET PG 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एख प्रिंटआउट ले लें।