CUET PG 2023 Exam Dates Out: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी 2023 को लेकर बड़ी घोषणा की है। यूजीसी चेयरमैन ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट यानी CUET PG 2023 का आयोजन जून के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।
देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2023 Registration: पांच मई तक कर सकेंगे आवेदन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2023 की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। CUET PG के लिए एप्लीकेशन विंडो अब पांच मई को रात 9:50 बजे बंद हो जाएगी। पहले बुधवार, 19 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी। सीयूईटी पीजी 2023 में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदक भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं और cuet.nta.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
CUET PG 2023: करेक्शन विंडो छह मई से आठ मई तक
सीयूईटी पीजी 2023 के लिए पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार और बदलाव के लिए करेक्शन विंडो छह मई से आठ मई के बीच ओपन की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तारीख जल्द ही सीयूईटी पीजी पोर्टल पर घोषित की जाएगी।
CUET PG 2023 आवेदन पंजीकरण करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन करने के चरण यहां दिए गए हैं -
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं
- व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, लिंग, संपर्क नंबर आदि भरें।
- सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन फॉर्म भरें।
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- सीयूईटी 2023 पीजी आवेदन जमा करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।