सीयूईटी पीजी 2023 का हॉल टिकट लगभग 1.68 लाख उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। जो 09, 10 और 11 जून को होने वाली परीक्षाओं में भाग लेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि आधिकारिक पोर्टल- cuet.nta.nic.in पर दर्ज करना होगा। इसके बाद ही सीयूईटी पीजी हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
CUET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 09 जून से 11 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 भी उपलब्ध करा दी है। शहर की सूचना पर्ची सीयूईटी पीजी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।