फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET Exam Date 2025: सीयूईटी यूजी के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, इससे पहले जान लें आवेदन लिए पात्रता मानदंड

Sat, 02 Nov 2024 04:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET Exam Date 2025: एनटीए अब जल्द ही सीयूईटी यूजी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अगले वर्ष के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
CUET Exam Date 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET Exam Date 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  (NTA) जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET) 2025 की परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगी। सीयूईटी परीक्षा तिथि 2025 आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in/CUET-UG) पर अधिसूचित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षण एजेंसी सीयूईटी यूजी 2025 सूचना बुलेटिन जारी करेगी जिसमें पंजीकरण तिथि, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण शामिल होंगे। पिछले वर्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सीयूईटी परीक्षा के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) की शुरुआत की थी और कई संशोधनों के साथ सामान्यीकरण को समाप्त कर दिया था।

पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीयूईटी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। 

61 विषयों के लिए आयोजित होगी सीयूईटी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा कुल 61 विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। सभी पेपर के प्रश्न पत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जबकि सामान्य परीक्षा प्रश्न पत्र में 60 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी और यह एक दिन में तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है।

छात्र इतने विषयों का कर सकेंगे चयन 
छात्र परीक्षा के लिए अधिकतम 10 विषयों का चयन कर सकते हैं। सीयूईटी पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सीयूईटी परीक्षा प्रति दिन तीन शिफ्ट आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे, सेक्शन 1 ए और 1 बी (भाषाएं), सेक्शन 2 (डोमेन) और सेक्शन 3 (सामान्य परीक्षा)। छात्र तीनों खंडों से अधिकतम 6 विषय चुन सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम 3 विषय के लिए 1000 और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये देने होंगे। वहीं ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस को 3 विषय के लिए 900 और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपये देने होंगे। 

एससी/एसटी/दिव्यांग/तृतीय लिंग अभ्यर्थियों को 3 विषय के लिए 800 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 350 रुपये देने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें