इस दिन होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 2 से 4 जून 2025 तक अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग विषय की पुनः परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 13 से 16 मई 2025 के बीच आयोजित मूल परीक्षा में भाग लिया था और पुनः परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन सहमति प्रदान की है।
इसके साथ ही, एनटीए ने 4 जून 2025 को तमिल और उर्दू भाषाओं की पुनः परीक्षा भी कराने का फैसला किया है, जो पहले 22 मई 2025 के दूसरे शिफ्ट में आयोजित होने वाली थी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पूरी तरह से पालन करें। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है या एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी में कोई विसंगति नजर आती है, तो उम्मीदवार तुरंत एनटीए हेल्प डेस्क से फोन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'CUET 2025 Admit Card' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड/पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका एक या दो प्रिंट आउट निकाल लें।