फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: सीयूईटी को लेकर नहीं रही कोई उलझन, डीयू कॉन्क्लेव में छात्रों की हर शंका पर मिला समाधान

Sun, 06 Apr 2025 09:11 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया और सीयूईटी परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों की शंकाओं को दूर करने के लिए सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें डीयू की दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने सीधे सवालों के जवाब देकर सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU: दिल्ली-एनसीआर के छात्रों की सीयूईटी संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में शनिवार को कैनवास-सीयूईटी एंड न्यू ऐज करियर विषय पर मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इसमें 700 से ज्यादा छात्रों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। साथ ही देश-विदेश की यूनिवर्सिटी के 80 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


अलग-अलग विश्वविद्यालयों के ने के प्रतिनिधियों ने छात्रों को करिअर के सोल्युशन द्वारा कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। कॉन्क्लेव की प्रयोजक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी थी। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने छात्रों और अभिभावकों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सीयूईटी का पेपर कभी मुश्किल नहीं आया है। परीक्षा के दौरान निगेटिव मार्किंग का जरूर ध्यान रखें। 13 भाषाओं में सोयूईटी परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

ओपन लर्निंग और विदेशी छात्रों को नहीं मिलेगा CUET का लाभ

सीयूईटी की परीक्षा के आधार पर डीयू के 69 कॉलेज में दाखिला मिलता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीयूईटी की परीक्षा केवल उसी विषय की दे जो कक्षा 12वीं में पढ़ा हो। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, एनसीवेब और फॉरन स्टूडेंट रजिस्ट्री में सीयूईटी के आधार पर दाखिला नहीं: मिलता है। डीयू से एक साथ दो डिग्री भी छात्र कर सकते है। इसके लिए एक डिग्री रेगुलर मोड में और दूसरी डिस्टेंस लर्निंग से की जा सकती है।

एक रेगुलर, एक डिस्टेंस मोड में कर सकते हैं दो डिग्री

छात्रों को संबोधित करने से पहले गांधी ने दिल्ली-एनसीआर के शिक्षकों को भी सीयूईटी विषय पर संबोधित कर सीयूईटी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। क्रैडल सोल्युशन से जुड़े और टेंपल ऑफ लर्निंग के संस्थापक राजेश मिश्रा ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के सीयूईटी से जुड़े सवालों के जवाब देना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें