फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUCET 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, डाउनलोड करने में आ रही है परेशानी

Fri, 21 Jun 2019 01:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CUCET Result 2019: केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूसीईटी परीक्षा का परिणाम आज 21 जून को जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम सीयूसीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cucetexam.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यह परीक्षा संपन्न हुई थी। परीक्षा 25 मई और 26 मई को आयोजित की गई थी। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें या आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें, ज्यादा ट्रैफिक के कारण ऑफिशियल वेबसाइट पर उपस्थित स्कोर कार्ड लिंक अभी काम नहीं कर रहा है। 

CUCET Result 2019: ऐसे करें आवेदन-

चरण 1- सबसे पहले सीयूसीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cucetexam.in पर जाएं। 
चरण 2- उसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4- अपनी जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 5- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6- भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें और संभालकर रखें। 


मुख्य जानकारी-
इस परीक्षा को स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, पीजी डिप्लोमा जैसे- प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। बता दें, हरियाणा से लेकर केरल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और तमिलनाडु में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इन प्रोग्रामों को पेश किया जाता है।

विज्ञापन


ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें