140 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी 2026 परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही सत्यापन के लिए अपना एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूर साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
केंद्र को लेकर CBSE की सख्त हिदायत
सीबीएसई ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शहर, केंद्र या तिथि में बदलाव के लिए किसी भी तरह के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।