फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam 2022 : जानें सीटेट परीक्षा 2022 का पूरा शेड्यूल, इस कोर्स से तैयारी दिलाएगी पहली बार में सफलता

Thu, 29 Dec 2022 03:08 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल सीटेट परीक्षा के लिए 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन एक महीने से अधिक समय में किया जाएगा। जो अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह सफलता के सीटेट वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 28 दिसम्बर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का आयोजन शुरू कर दिया है। सीटेट परीक्षा को 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित कराया जाएगा। सीटेट परीक्षा के लिए इस वर्ष 32.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। पहले दो दिन 243 परीक्षा केंद्रों पर 2.59 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप भी सीटेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के CTET Video Course Paper-1 CTET Video Course Paper-2 के जरिए अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा सिलेबस 
सीटेट परीक्षा सैलरी 
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट ई बुक 

परीक्षा की कुल शिफ्टें, इतने दिनों में होगा आयोजन 

सीबीएसई द्वारा 32.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 24 दिनों के बीच 38 शिफ्टों में सीटेट परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह की शिफ्ट के लिए उम्मीदवार को सुबह 7.30 बजे निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं दोपहर की शिफ्ट के लिए 12.30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। ताकि बिना किसी व्यवधान के अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच आदि की जा सके।

कब आएगा दिसम्बर 2022 सीटेट परीक्षा का रिजल्ट 

CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस परीक्षा के फरवरी के पहले हफ्ते में आयोजन होने के बाद फरवरी अंतिम हफ्ते या मार्च में इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। क्योंकि फरवरी में ही इस परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। सीबीएसई उम्मीदवारों से आंसर की पर आपत्ति मांगेगा जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

2011 से 2021 तक ये रहा सीटेट में सफलता का प्रतिशत 

भारत में पहली बार जून 2011 में सीटेट परीक्षा का आयोजन कराया गया। 2011 से अब तक 13 बार सीटेट परीक्षा का आयोजन कराया जा चुका है। सीटेट के हर आयोजन में अभ्यर्थियों की संख्या घटती बढ़ती रही है वहीं पास प्रतिशत भी बदलता रहा है। सीटेट का सर्वाधिक कम 0.61 सफलता प्रतिशत 2012 की परीक्षा में रहा। जब 7.95 लाख अभ्यर्थियों में केवल 5 हजार अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। ये सीटेट का सबसे बुरा रिजल्ट भी माना जाता है। वहीं वर्ष 2021 में तकरीबन 23 लाख अभ्यर्थियों में 6.63 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की यह सीटेट परीक्षाओं में बेहतर रिजल्ट में माना जा सकता है। क्योंकि इसी परीक्षा के पेपर 1 में 33 फीसद अभ्यर्थी सफल रहे। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, UP Lehkpal, PET, NDA, IIT JEE, NEET UG, JEE Advanced और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेज चला रहा है। इन कोर्सेज में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें