सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने सीटीईटी जुलाई में होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आज ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि CTET 2019 परीक्षा 07 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 : 30 से 12 बजे और दूसरा पेपर 2 से 4 :30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। CTET 2019 परीक्षा 20 भाषाओं में लगभग 104 शहरों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए देशभर में लगभग 2942 परीक्षा केंद्रों को बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों पेपरों में लगभग 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। अपने CTET 2019 परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।