बता दें कि सीटीईटी 16 दिसंबर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों को 1 से 13 जनवरी के दौरान परीक्षा की तारीख आवंटित की गई है, उनके प्रवेश पत्र नियत समय पर अपलोड किए जाएंगे।
दों चरणों में जारी होंगे प्रवेश पत्र
सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र दो चरणों में अपलोड किए जाएंगे। प्रवेश पत्र के पहले चरण में शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी होगी ताकि उम्मीदवार तदनुसार योजना बना सकें। दूसरे चरण के प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र और परीक्षा की पाली की जानकारी के साथ परीक्षा से दो दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
13 जनवरी तक आयोजित की जाएगी परीक्षा
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई 16 दिसंबर, 2021 और 13 जनवरी, 2022 के बीच सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में सीटीईटी आयोजित करेगा। परीक्षा, विशेष रूप से, पूरे भारत में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।