ओएमआर शीट और गणना शीट
परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपनी सीटेट ओएमआर शीट 2024 पीडीएफ गणना शीट के साथ डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी ओएमआर शीट पीडीएफ 2024 प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति ओएमआर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पक्ष में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक और दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट में किया जा सकता है।
इतने अंक वाले होंगे पास (Qualifying Marks)
सीटीईटी परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा में योग्य माना जाता है। सीटेट क्वालीफाइंग अंक (CTET qualifying marks) वह न्यूनतम अंक है, जो उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त करना होता है। एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट लागू होगी।