ctet answer key 2018 सीटीईटी 2018 उत्तर कुंजी अपडेट: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में रविवार, 9 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2018 आयोजित की थी। सीटीईटी 2018 की उत्तर कुंजी जल्द ही ctet.nic.in सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को एक बार रिलीज होने पर उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए निर्धारित समय मिलेगा।
सीटीईटी 2018 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर I और पेपर II। पेपर I 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया गया था और पेपर II 9.30 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था। लगभग 17 लाख उम्मीदवारों के लिए पूरे देश में 2144 केंद्रों में सीटीईटी आयोजित की गई थी।
ऐसे कर सकेंगे अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड-
- सबसे पहले अाधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिए उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
- अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि उत्तर कुंजी एक निर्धारित समय के लिए ही साइट पर रहेंगी।