केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019 December - Central Teachers Eligibility Test) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए आवेदन किया है, तो अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सीधी लिंक हम आपको इस खबर में आगे दे रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक कर आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : CBSE CTET 2019: परीक्षा में सफलता दिलाएंगी ये चीजें, कर लें तैयारी
इसके लिए आपको क्लिक करने के बाद खुले पेज पर अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (जो आवेदन में भरी हो), सिक्योरिटी पिन (जो एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर दिखेगा) दर्ज करना होगा। ये सभी जानकारी दी गई जगहों में भरने के बाद साइन इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
गौरलतब है कि सीटीईटी दिसंबर 2019 परीक्षा (CTET December 2019 exam) देशभर के विभिन्न केंद्रों पर रविवार, 8 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर्स की परीक्षा ली जाएगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
ये भी पढ़ें : UPTET 2019: बनना चाहते हैं सरकारी शिक्षक, आवेदन का आज आखिरी मौका
बता दें कि सीटेट सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है - जुलाई और दिसंबर में।
CTET December 2019 Admit card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।