CTET admit card 2020: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड ( CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी। सीटीईटी की परीक्षा देशभर के 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जल्द ही सीबीएसई प्रवेश पत्र जारी करेगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीबीएसई ने इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पिछले सालों के पेपर जारी किए हैं। विद्यार्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबाइट पर जाकर पिछले सालों के पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in है।
-यहां होमपेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिसे क्लिक करते ही आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण देने के बाद आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
यह परीक्षा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का साथ संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में पहला में 150 नंबर का होता है जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, भाषा 1, भाषा 2, गणित, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।