CTET Exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) सीबीएसई द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए होती है, जो भविष्य में सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। सीटेट परीक्षा 08 फरवरी, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यदि आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अब आपके पास तैयारी के लिए केवल नौ दिन शेष हैं। ऐसे में इन बचे हुए दिनों का सही और प्रभावी उपयोग करना बेहद जरूरी है। बेहतर परिणाम के लिए एक सुनियोजित और व्यावहारिक रणनीति के साथ अपनी तैयारी पर ध्यान दें।