7 और 8 फरवरी को परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही सत्यापन के लिए अपना एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूर साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
| परीक्षा तिथि |
पेपर |
समय |
अवधि |
| 07-02-2026 |
पेपर 1 |
09:30 से 12:00 बजे तक |
02:30 घंटे |
| 07-02-2026 |
पेपर 2 |
14:30 से 17:00 बजे तक |
02:30 घंटे |
| 08-02-2026 |
पेपर 1 |
09:30 से 12:00 बजे तक |
02:30 घंटे |
| 08-02-2026 |
पेपर 2 |
14:30 से 17:00 बजे तक |
02:30 घंटे |
सीटेट एडमिट कार्ड से पहले सीबीएसई ने 23 जनवरी को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी। सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने सीटेट परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सीटेट परीक्षा शहर के लिए योजना बना सकते हैं।
CTET 2026 Admit Card Download Link: सीटेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सीटेट का एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड: सीटेट फरवरी- 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
- लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा।
- आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि और समय को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से पहले समय पर पहुंचें। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सीबीएसई किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शहर/केंद्र और परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं करेगा।