फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : क्या इस परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग, जानें कैसे हासिल कर सकते हैं इसमें सफलता

Fri, 04 Nov 2022 05:45 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। CTET के अगले एडिशन का आयोजन दिसंबर-जनवरी 2022-23 में किया जाएगा। 
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल CBSE ने नोटिस जारी करते हुए सीटेट परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए हैं। नोटिस के अनुसार परीक्षा दिसम्बर से जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET 2022 Detailed Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

क्या इस परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग :

CTET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या इस परीक्षा में प्रश्नों का गलत उतर देने पर उनके मार्क्स कटेंगे। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल पिछले साल ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। गौरतलब हैकि CTET के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही पिछले साल की तरह इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है। परीक्षा से संबंधित सारी सूचना जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।  

कैसे हासिल कर सकते हैं इसमें सफलता :

इस परीक्षा में अभी तकरीबन एक माह का समय बचा है। आप इन बचे हुए दिनों में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आगे दिए गए टिप्स की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

1. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने मेंआपकी काफी सहायता करेंगे। 
2. सब्जेक्ट वाइज तैयारी कर दें शुरू :
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से कई विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही उन्हें लैंग्वेज के पेपर में भी कई भाषाओं में से दो भाषाओं को चुनना होता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन भाषाओं का अभी से चयन करके सभीपेपर्स की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

3. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स तथा मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय में हल कर सकेंगे।  
4. सफलता के साथ कर सकते हैं बेहतर तैयारी :
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी सभी विषयों की बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 की भी सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स में आपको इसफील्ड में वर्षों का अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने का मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा ई बुक्स
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें