केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का आयोजन इसी माह शुरू किया किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई द्वारा देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद सीटेट अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। सीटेट परीक्षा 2022 के 15 दिसम्बर के आसपास शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा को लेकर 20 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद 31 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई जोकि 24 नवम्बर तक जारी रही। इस समय करेक्शन विंडो खुली होने के कारण आवेदन में गलती करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन सुधार रहे हैं। इस माह से शुरू हो रही सीटेट परीक्षा में 30 लाख के आसपास अभ्यर्थियों के शामिल होने का चांस है। इसलिए ये माना जा रहा है कि परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के CTET Detailed Course : Join Now कोर्स की मदद से घर बैठे सीटेट की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से बीती परीक्षाओं में हजारों अभ्यर्थियों ने मेरिट हासिल की है।
CBSE द्वारा 2021 से इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है और ऑनलाइन मोड में आयोजित होने की वजह से पिछले साल यह परीक्षा काफी दिनों तक चली थी। इसी वजह से 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित की गई CTET 2021 में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू की गई थी। वहीं इस साल आयोजित होने वाले CTET में नॉर्मलाईजेशन की व्यवस्था लागू करने को लेकर CBSE ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार भी नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था अपनाई जा सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
CTET में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 60 फीसद यानी 90 या इससे अधिक प्रश्नों का सही जवाब देना होता है। दरअसल इसमें 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल माने जाते हैं। यह एक पात्रता परीक्षा है और इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है। इसलिए 60 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण माने जाते हैं।
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।