फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : क्या है पहले आओ पहले पाओ योजना, परीक्षा में क्या है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत

Fri, 04 Nov 2022 05:47 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET 2022 के आवेदन में पहले आओ पहले पाओ योजना शुरू की गई है। जिसमें पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा। 
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड ने पहले पाओ योजना को शुरू किया है। हालांकि कई अभ्यर्थियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दरअसल सीबीएसई ने कहा है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये योजना है। कि जैसे- जैसे अभ्यर्थी आवेदन करते जाएंगे उनके एग्जाम सेंटर उसी आधार पर तय होते जाएंगे। क्योंकि परीक्षा शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार ही परीक्षा के शहर का विकल्प दिया जाएगा। जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूर्ण करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर देंगे उनको पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विशेष शहर में उपलब्धता के अनुसार परीक्षा शहर का आवंटन किया जाएगा। अगर आवेदन करते समय किसी शहर की उम्मीदवार क्षमता भर जाती है तो अभ्यर्थी को दूसरा शहर चुनने का विकल्प दिया जाएगा। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतरएवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET 2022 : Detailed Course की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

क्या है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत :

एक पात्रता परीक्षा होने की वजह से CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हर साल घटते बढ़ते रहती है। दरअसल दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जबकि दिसंबर 2021 से भी पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा ई बुक्स
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, SBI PO समेत कईप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस मेंएडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें