सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्नमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत इसी महीने में कर सकती है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा जारी किएगए एक नोटिस के मुताबिक अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए। CTET में हर बार तकरीबन 30 से 35 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
किन बातों पर निर्भर करेगी आपकी सफलता :
CTET में हिस्सा लेने के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन आपको अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच आपस मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं तथा उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसलिए CTET में अभ्यर्थियों की सफलता इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के लेवल के ऊपर निर्भर करता है।
किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, SBI क्लर्क रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।