केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू हो चुकी है। CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि वह सीटेट परीक्षा का आयोजन दिसम्बर-जनवरी 2022-23 में कराएगा। लेकिन अभ्यर्थियों के बीच ये चर्चा है कि दिसम्बर में कब और जनवरी में किन तिथियों में परीक्षा का आयोजन होगा। सूत्रानुसार सीटेट परीक्षा का आयोजन 15 दिसम्बर के आसपास शुरू किया जा सकता है। एक शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
CTET 2021 के प्राइमरी लेवल टीचर के लिए आयोजित किये गए पेपर 1 में शामिल होने वाले अभ्यथियों के मुताबिक इस परीक्षा के अधिकतर शिफ्ट्स में प्रश्न ईजी श्रेणी के प्रश्न पूछे गए थे। सिर्फ कुछ ही शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों ने यह बात कही थी कि उनके शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा के अलग-अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक औसतन इसमें 110 से 120 प्रश्न ऐसे पूछे गए थे जो ज्यादा कठिन नहीं थे। वहीं सेकेंडरी लेवल टीचर के लिए आयोजित किये गए पेपर 2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन श्रेणी का था। इस परीक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर 2 में कभी 105 से 110 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के तो कभी 100 से 105 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे।
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथागणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जारही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।