फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : जानिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी होगी कितनी देर, अब तक परीक्षा में हुए हैं कौन से बदलाव

Tue, 18 Oct 2022 05:11 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

CTET 2022 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में होना है।
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें हर बार 30 से 35 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। इस साल CTET का आयोजन दिसंबर के महीने में किया जाना है। CBSE द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक CTET 2022 का आयोजन दिसंबर के महीने में ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और अभ्यर्थियों से इसमें 20 भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022- Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने में अभी होगी कितनी देर :

CTET 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर CBSE ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस परीक्षा को लेकर CBSE के तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अब नोटिफिकेशन जारी होने में ज्यादा देर नहीं होगा। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है और इसे अगले कुछ दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के नोटिफिकेशन तथा आवेदन प्रक्रिया की तारीखों से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इस परीक्षा में हुए हैं कौन से बदलाव :

पिछले कुछ सालों में CTET में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और यह परीक्षा अब काफी बदल गई है। हालांकि इस बार भी CTET का आयोजन लगभग पिछले साल के CTET की ही तरह होगा। गौरतलब है कि CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में पिछले साल से थोड़ा बदलाव किया है। पिछले साल हुए बदलावों के बाद अब इसमें नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा पिछले साल से CTET का आयोजन भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है और इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी। वहीं CTET की डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें