देश भर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। CBSE द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी। इस नोटिस के मुताबिक CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 को समाप्त होगी और इसके लिए परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी। CTET 2022 के पेपर एक या पेपर दो में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि दोनों पेपर में शामिल होने केलिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट सिलेबस
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
किन बातों पर निर्भर करता है सफलता का प्रतिशत :
इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच आपस मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसलिए CTET में अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के लेवल के ऊपर निर्भर करता है।
कितने फीसदी अभ्यर्थी होते हैं सफल :
CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई CTET 2021 के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि इससे भी पहले जनवरी 2021 में आयोजित हुई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।