केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। दरअसल CBSE द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। वहीं इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल की तरह इस साल भी CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है और अभ्यर्थियों से इसमें 20 भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट सिलेबस
सीटेट योग्यता
सीटेट ईबुक्स
आप कितनी बार ले सकते हैं इसमें हिस्सा :
CTET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी अगर इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं या उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वो अगले CTET में शामिल होकर अपने स्कोर को सही कर सकते हैं। दरअसल एक अभ्यर्थी जितनी बार चाहे उतनी बार इस परीक्षा में शामिल हो सकता है और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा कर सकता है। साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा भी लागू नहीं कि गई है।
कटऑफ का क्या है गणित :
CTET में 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल माने जाते हैं। दरअसल यह एक पात्रता परीक्षा है। इसलिए इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है और 60 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण माने जाते हैं। गौरतलब है कि CTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।
CTET रजिस्ट्रेशन के लिए इन दस्तावेज को रखें तैयार
आगे पढ़ें