फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2020: सिर्फ 2,999 रुपये में लें सीटीईटी के ऑनलाइन कोर्स में दाखिला, एक जून से शुरू हो रहा है नया बैच

Fri, 29 May 2020 05:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CLAT 2020 Exam Preparation
विज्ञापन

CTET 2020 : अगर आप प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास 'अमर उजाला' के 'सफलताडॉटकॉम' के सीटीईटी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने का आखिरी मौका है। इस ऑनलाइन कोर्स के नए बैच की शुरुआत एक जून से हो रही है। ऐसे में आप इससे पहले तक इस कोर्स में दाखिले के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस कोर्स में 2,999 रुपये में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


क्या खास है इस नए ऑनलाइन कोर्स में?
इस कोर्स में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए 100 घंटे से अधिक की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। ये ऑनलाइन कक्षाएं दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाएंगी। लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही इस कोर्स के जरिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की तैयारी कर सकेंगे। बता दें कि  इस साल सीटीईटी की परीक्षा 5 जुलाई को होनी है। ऐसे में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह ऑनलाइन कोर्स बेहद मददगार साबित होगा क्योंकि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं।  सफलता क्लास के भी 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में इस ऑनलाइन कोर्स के जरिए अभ्यर्थी घर बैठे ही सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की तैयारी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को इस कोर्स में पीडीएफ फॉर्म में क्लासरूम नोट्स दिए जाएंगे। फैकल्टी ऑनलाइन इंटरेक्टिव क्लासेस के जरिए अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब देगी और सीटीईटी परीक्षा में आने वाले विषयों की तैयारी कराएगी।
विज्ञापन


हर हफ्ते मॉक टेस्ट और स्पेशल सेशन का होगा आयोजन
इस कोर्स ( Mission CTET 2020) में आप अपने मोबाइल के जरिए ही पढ़ाई कर सकेंगे। यह कोर्स आपको लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास के जरिए सीटीईटी की तैयारी कराएगा। इसमें जूम एप पर लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास होगी। विद्यार्थियों को सीटीईटी में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा।  स्पेशल क्वेश्चन सेशन होगा जिसमें विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। विद्यार्थियों को  'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स की जानकारी मिलेगी। पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा।

क्या है सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों का पैटर्न
सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर 150 नंबरों के होते हैं। दोनों पेपरों के लिए कुल वक्त भी 150 मिनट का होता है। पहले पेपर में 30 नंबर के तीस सवाल बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से पूछे जाते हैं। इसी तरह से भाषा-1 और भाषा-2 से भी 30-30 सवाल आते हैं। गणित और पर्यावरण अध्ययन से भी 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। दूसरे पेपर में गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 60  सवाल आते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 सवाल और भाषा-1 एवं भाषा-2 से 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। सबसे खास है कि इस परीक्षा के दोनों पेपरों में नगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को पांच विषयों की गहराई से तैयारी करनी होती है।
विज्ञापन


इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/2RW807b

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें