उम्मीदवार परीक्षा के एक दिन पहले ही परीक्षा में ले जाने वाली चीजों को ध्यान से रख लें। ताकि परीक्षा के दिन हड़बड़ी में कोई जरूरी सामान ले जाना न भूलें। उम्मीदवार अपने साथ ओरिजिनल एडमिट कार्ड, दो काले या नीले बॉल पेन और एक आईडी प्रूर्फ अनिवार्य रूप से ले जाएं।
ये चीजें बिल्कुल न ले जाएं
परीक्षा केंद्र में पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक बैग, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन समेत अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान या घड़ी, पर्स, चश्मा, हैंडबैग जैसी चीजें न लें जाएं। इसके साथ आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
कितने शहरों में होगी परीक्षा
देश भर के 97 शहरों में 20 भाषाओं जैसे अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, मिजो, असमिया, नेपाली, बंगाली, उड़िया, गारो, पंजाबी, गुजराती, संस्कृत, कन्नड़, तमिल, खासी, तेलुगु, मलयालम, तिब्बती, मणिपुरी, उर्दू में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी ।
इस वर्ष कितने छात्रों ने कराया पंजीकरण
इस वर्ष CTET जुलाई 2019 में काफी मेहनत करने की जरूरत है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष लगभग 8,17,892 उम्मीदवारों ने पेपर - I और लगभग 4,27,897 उम्मीदवारों ने पेपर - II परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
कब तक वैध रहेगा CTET सर्टिफिकेट :
CTET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट के साथ सीटेट क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हाल में जारी सीटेट की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2019 के सर्टिफिकेट की वैधता अगले सात वर्षों तक रहेगी।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।