सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के पेेपर 1 और 2 की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होने वाली हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि आपकी बेहतर तैयारी हों। इस लेख में न केवल हम आपको बताएंगे की आप कैसे कर सकते हैं अच्छी तैयारी बल्कि कुछ टिप्स आपको दिला सकते हैं बेहतर अंक।
चिन्हों के माध्यम से करें तैयारी
- सबसे पहले उन टॉपिक्स पर निशान लगाएं, जिनकी आपको तैयारी करनी है। साथ ही उन्हें एक कॉपी में उतार लें। इससे अलग एक सूची और बनाएं जिसमें उन टॉपिक्स या पाठ के नाम लिखें, जिसमें रीविजन की जरूरत है।
- सबसे पहले उन टॉपिक्स को तैयार करें, जिसमें बस रीविजन करने की जरूरत है। इन टॉपिक्स को ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है।
- अगर कम समय है तो नए टॉपिक्स को पढ़ने की जरूरत नहीं है।
परीक्षा का पैटर्न
- सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न को अच्छे से समझ लें।
- पुराने पैटर्न से अच्छा है कि आप नए पैटर्न पर ध्यान दें।
पुराने पेपर की लें मदद
- पुराने पेपर की मदद से भी काफी तैयारी की जा सकती है।
- सिर्फ ये सोचकर तैयारी न करें कि आप पास होना है। पुराने पेपर के माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि बोर्ड किस तरह के प्रश्नों का चयन करता है।
- इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ता है आप जल्दी भी तैयारी कर लेंगे।
कुछ टिप्स
- कोशिश करें की सारे प्रश्नों को हल करें।
- CTET 2018 की परीक्षाओं में नकारातमक अंकन नहीं है।
- छोटे छोटे प्रश्नों को पहले ही हल कर लें।
- हर प्रश्न को प्व़ॉइंट के रूप में लिखें।