फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2018 परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना रिपोर्ट कार्ड

Sat, 05 Jan 2019 10:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2018 परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट और आधिकारिक सीबीएसई परिणाम पोर्टल पर भी उपलब्ध है। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सीटीईटी या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उन शिक्षकों के लिए एक योग्य मानदंड है जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के रूप में भर्ती होना चाहते हैं।
विज्ञापन

कैसे करें चेक?

चरण 1: आधिकारिक CTET 2018 वेबसाइट पर जाएं: www.ctet.nic.in।

चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एक नई विंडो खुल जाएगी। दिए गए स्थान में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

चरण 4: अपना परिणाम सबमिट करें और देखें।

ऐसे करें अपना रिजल्ट...

CTET 2018 परीक्षा 9 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी और 16 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। राष्ट्रव्यापी 92 शहरों में 2144 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। CTET 2018 परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 दिसंबर, 2018 को जारी की गई थी।
विज्ञापन

CBSE ने अंतिम उत्तर कुंजी पर भी आपत्तियां आमंत्रित की थीं। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CTET 2018 उत्तीर्ण कर लिया है, वे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों के लिए शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें