फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU Result 2025: सीएसजेएमयू विषम सेमेस्टर का परिणाम जारी, यूजी-पीजी की मार्कशीट को करें तुरंत डाउनलोड

Wed, 19 Mar 2025 11:26 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSJMU Result 2025: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने 2025 के लिए अपनी विषम सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSJMU Result 2025: चतुर्थ वर्ष की परीक्षा परिणाम के इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने 2025 के लिए अपनी विषम सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी मार्कशीट csjmu.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

इन कोर्स के परिणाम जारी

इस साल की परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परिणाम में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, और एमकॉम जैसे कई कोर्स शामिल हैं। छात्र अब अपनी मार्कशीट आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएसजेएमयू परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करनी होगी। परिणाम जल्द से जल्द ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि छात्र अपनी शैक्षिक स्थिति को जान सकें और आगामी योजनाओं के लिए दिशा तय कर सकें।
विज्ञापन

जिन छात्रों ने कुछ विषयों में पास नहीं किया है, उनके लिए पूरक परीक्षा का आयोजन भी किया जाता है, जिससे वे अपनी बैकलॉग्स को समाप्त कर सकें। इसके अलावा, छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने के बाद 15 दिनों के भीतर आवेदन करने का मौका मिलता है। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को यह सुनिश्चित करने का मौका मिलता है कि उनके अंक सही रूप से अंकित किए गए हैं और यदि किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है, तो वे अपने ग्रेड में सुधार करवा सकते हैं। 

CSJMU Result 2025: कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'Students' टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद 'Results' सेक्शन का चयन करें।  
  • अब 'NEP और Semester Examination Results' पर क्लिक करें।  
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • 'View Result' पर क्लिक करके मार्कशीट देखें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें