CSJMU Result 2025: चतुर्थ वर्ष की परीक्षा परिणाम के इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने 2025 के लिए अपनी विषम सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी मार्कशीट csjmu.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इन कोर्स के परिणाम जारी
इस साल की परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परिणाम में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, और एमकॉम जैसे कई कोर्स शामिल हैं। छात्र अब अपनी मार्कशीट आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
सीएसजेएमयू परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करनी होगी। परिणाम जल्द से जल्द ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि छात्र अपनी शैक्षिक स्थिति को जान सकें और आगामी योजनाओं के लिए दिशा तय कर सकें।