फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC-NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा जारी

Fri, 21 Jul 2023 05:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET 2023 Result Date: एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट 2023 परिणाम की आधिकारिक घोषणा करने वाला है। अब यूजीसी प्रमुख ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET 2023 Result Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। एनटीए द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) का परिणाम 26 या 27 जुलाई तक जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि एनटीए का लक्ष्य है कि यूजीसी-नेट का रिजल्ट 26 या 27 जुलाई तक घोषित कर दिया जाए। अगर कोई बदलाव होगा तो अपडेट किया जाएगा।

यूजीसी नेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 06 जुलाई को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को दी गई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 08 जुलाई तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा 'कंप्यूटर आधारित टेस्ट' (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें