फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट घोषित, 1.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

Sun, 30 Aug 2026 10:16 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटी ने परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR UGC-NET Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC-NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के 224 शहरों में आयोजित हुई, जिसमें 5 विषयों के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

1.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 1,11,274 महिलाएं, 76,463 पुरुष और 2 तीसरे लिंग के उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में कुल 1,50,057 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 90,380 महिलाएं, 59,675 पुरुष और 2 तीसरे लिंग के उम्मीदवार थे।
 

लिंग पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
महिलाएं 1,11,274 90,380
पुरुष 76,463 59,675
तीसरा लिंग 2 2
कुल 1,87,739 1,50,057
 
तारीख शिफ्ट विषय रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
17.07.2026 शिफ्ट-1 लाइफ साइंसेज 83,546 67,650
17.07.2026 शिफ्ट-II मैथमेटिकल साइंसेज 31,574 24,964
17.07.2026 शिफ्ट-II फिजिकल साइंसेज 27,791 21,810
17.07.2026 शिफ्ट-II केमिकल साइंसेज 38,740 30,885
18.07.2026 शिफ्ट-I अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज 6,088 4,748
कुल - - 1,87,739 1,50,057

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी

सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए जवाब NTA की वेबसाइट पर 16 से 18 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराए गए थे। इस दौरान उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों ने जांच की और इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई अंतिम आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

4,000 से ज्यादा उम्मीदवार जेआरएफ के लिए योग्य

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) विज्ञान और टेक्नोलॉजी के अलग-अलग क्षेत्रों में रिसर्च करने वाली प्रमुख संस्था है। सीएसआईआर और यूजीसी मिलकर यूनिवर्सिटी, नेशनल लैब और अन्य संस्थानों में वैज्ञानिकों की देखरेख में रिसर्च की ट्रेनिंग के लिए फेलोशिप देते हैं। वहीं, शुक्रवार को 84 विषयों के लिए UGC NET के नतीजे जारी किए गए, जिसमें 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य पाए गए।

कैसे देखें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना आईसीएआर पीजी और पीएचडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar पर जाएं।
  • होमपेज पर ICAR AIEEA (PG), AICE (PhD) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें