फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR-UGC NET 2024: जल्द बंद होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन विंडो, अभी करें यहां से पंजीकरण

Sat, 25 May 2024 05:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR-UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR-UGC NET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR-UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)  जल्द ही संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट- (csirnet.nta.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर दें। आवेदन विंडो 27 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक) बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर संशोधित तिथियों के अनुसार, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (सीएसआईआर-यूजीसी नेट), पंजीकरण विंडो 27 मई तक सक्रिय रहेगी।
 
हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी निर्धारित सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा। जो 25 से 27 जून, 2024 तक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में है। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा भाषा चुनने में मदद मिलेगा।

परीक्षा तिथि
परीक्षा 25, 26 और 27 जून को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।

परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान।  

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2024, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें।
  • अब पृष्ठ के नीचे चेकबॉक्स पर क्लिक करें और 'आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें' बटन का चयन करें। बटन पर क्लिक करते ही सीएसआईआर नेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • पंजीकरण फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण भरें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें