18 दिसंबर को होगी परीक्षा
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जीवन विज्ञान (Life Sciences) और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences) के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी, जिसमें रासायनिक विज्ञान (Chemical Sciences), गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) और भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) की परीक्षाएं ली जाएंगी।
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा सिटी स्लिप
अपने शहर की सूचना पर्ची की जांच और डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, "सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2025 एडवांस परीक्षा सिटी स्लिप" के लिए सक्रिय लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- अपनी आवश्यक आवेदन जानकारी, जैसे कि आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- आपको आवंटित परीक्षा शहर की सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
यदि किसी को डाउनलोड या जांचने में कठिनाई हो रही है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।