फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए: डीबीटी-बीईटी परीक्षा भी अब सीएसआईआर यूजीसी नेट में शामिल, दिसंबर में होगा आयोजन, जानें क्या हुआ बदलाव

Thu, 08 Oct 2026 07:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। डीबीटी-बीईटी (बायोटेक्नोलॉजी) परीक्षा को अब सीएसआईआर यूजीसी नेट लाइफ साइंसेज के साथ मिला दिया गया है। नए विषय और संशोधित पाठ्यक्रम से जुड़ी जरूरी भी उपलब्ध करा दी गई है। अगले चक्र से इसके लिए नया विषय जोड़ा जाएगा। जानें क्या बदलाव हुआ...
 
विज्ञापन
CSIR UGC NET December 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। इसके तहत डीबीटी-बीईटी (जैव प्रौद्योगिकी) परीक्षा को अब सीएसआईआर-यूजीसी नेट (जीवन विज्ञान) के साथ मिला दिया गया है। यह बदलाव दिसंबर 2026 से होने वाले चक्र से प्रभावी होगा। इसके बाद इस परीक्षा के लिए नया विषय जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी (एलएस एंड बीटी) होगा। इसका अर्थ है कि जो अभ्यर्थी डीबीटी-बीईटी (जैव प्रौद्योगिकी) परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उन्हें सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

नया विषय क्या होगा?

डीबीटी-बीईटी के सीएसआईआर-यूजीसी नेट जीवन विज्ञान के साथ विलय के बाद नया डिसिप्लिन लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी (LS & BT) रखा गया है। उम्मीदवारों को अब इस नए विषय के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी। इसके लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया गया है, जिसे सीएसआईआर के सूचना बुलेटिन में उपलब्ध कराया गया है।

जरूर देख लें संशोधित पाठ्यक्रम

  • नए विषय के लागू होने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संशोधित पाठ्यक्रम को ध्यान से समझना जरूरी है।
  • एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नए पाठ्यक्रम की समीक्षा करके उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें।
  • इससे उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल विषयों और तैयारी की दिशा को समझने में मदद मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया चालू है, कब तक भरना होगा फॉर्म?

  • जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
  • उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
  • 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा 6 नवंबर से 9 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
  • एनटीए की ओर से 10 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक आवेदन सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा कब और किस माध्यम से होगी?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी माध्यम से होगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट रहेगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश से जुड़े सभी निर्देशों के लिए आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

किन विषयों में होगी परीक्षा?

जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 में विज्ञान से जुड़े पांच प्रमुख विषय शामिल हैं:
  • रासायनिक विज्ञान
  • पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रह विज्ञान
  • जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी
  • गणितीय विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान

उम्मीदवार अपने चुने हुए विषय के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। खास तौर पर जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के उम्मीदवारों को नए एलएस एंड बीटी विषय और संशोधित पाठ्यक्रम को ध्यान से देखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें