फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2024: दिसंबर सत्र की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, नोट करें नई तिथियां

Thu, 30 Jan 2025 06:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET December Exam: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। पूर्व में जारी शेड्यूल में संशोधन करते हुए, एनटीए ने इस परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET 2024 December Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, यानी 30 जनवरी को दिसंबर सत्र की काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR UGC NET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिसंबर सत्र की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

जल्द जारी होगी शहर सूचना पर्ची

दिसंबर सत्र की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

CSIR UGC NET December Exam Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर की संशोधित परीक्षा तिथि

एनटीए शेड्यूल के अनुसार, सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी तक निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

CSIR NET 2024 Schedule: सीएसआईआर नेट परीक्षा का कार्यक्रम

उम्मीदवार नीचे सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर शेड्यूल देख सकते हैं।
विषय नाम परीक्षा तिथि परीक्षा का समय
गणितीय विज्ञान 28 फरवरी, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान 28 फरवरी, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
रासायनिक विज्ञान 28 फरवरी, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
जीवन विज्ञान 1 मार्च, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
जीवन विज्ञान 1 मार्च, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
भौतिक विज्ञान 2 मार्च, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें